उत्तराखंड
सीएम ने किया राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण, जानें क्या होगा खास…
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिए राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण किया। सीएम ने इस दौरान झांकी में शामिल प्रदेश के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। साथ ही कई निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि झांकी का निर्माण उच्चकोटी का किया जाए, जिसमें प्रदेश की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिले। इस वर्ष राज्य की झांकी में मानसखण्ड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कार्बेट नेशनल पार्क तथा उत्तराखण्ड की प्रसिद्व ऐपण कला को दिखाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के ज़रिए कुमाऊँ के मंदिरों का चारधाम के तर्ज़ पर विकास किया जा रहा है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को क्षेत्र की पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकेगा व पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक के. एस.चौहान, विशेष कार्याधिकारी, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, रवि पाण्डे, गुजरात झांकी के टीम लीडर पंकज मोदी मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
