उत्तराखंड
क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाले इन लोगों को सीएम धामी ने किया सम्मानित…
उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार व परिचालक परमजीत को सम्मानित किया।
यह सम्मान दोनों के परिजनों द्वारा ग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर चालक एवं परिचाक दोनों को 1-1 लाख रूपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान ऋषभ पंत की हादसे के दौरान सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू व रजत को भी सम्मानित किया गया।
वहीं इससे पहले मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज गणतंत्र दिवस पर सचिवालय में ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन-प्रशासन की शीर्ष संस्था है। प्रदेश और प्रदेशवासियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान देना है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
