उत्तराखंड
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
Uttarakhand News: देहरादून सचिवालय में आज मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा 5 लक्ष्य तय किये जाएं व उनको फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में आधुनिक तकनीक को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य का अंश 90:10 के अनुपात में हो उनको अधिक प्राथमिकता दी जाए।
कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सचिव मत्स्य बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान, योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
