उत्तराखंड
ws: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर सीएम धामी ने मांगे सुझाव, ऐसे आप भी दें राय…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) पर सीएम धामी एक्शन में है। सीएम धामी ये कानून लागू करने की तैयारियों में जुटे है साथ ही लगातार बड़े फैसले ले रहे है। सीएम ने यूसीसी को लेकर आमजन से अपील करते हुए उनके सुझाव मांगे है। बताया जा रहा है कि सरकार ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल लांच कर नागरिकों से सुझाव मांगे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि “यूसीसी के संबंध में लोगों से सुझाव लेने के लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है, उन्होंने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के रूप में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूसीसी के संबंध में प्रदेश की जनता से सुझाव लेने के लिए पोर्टल (https://ucc.uk.gov.in) भी प्रारंभ किया गया है, जिस पर प्रदेश के जनप्रतिनिधि, नागरिक, बुद्धिजीवी, संगठन एवं संस्थान अगले 30 दिन तक अपने सुझाव भेज सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपने सुझाव देने का आग्रह करते हुए कहा है कि राज्य सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। देश में आज तक किसी भी कानून को बनाते समय इतने बड़े स्तर पर जनता से सुझाव नहीं मांगे गए। प्रदेश के सभी नागरिकों और हितधारकों को एसएमएस और व्हाट्सएप पर पोर्टल के लिंक के साथ अपील भेजी जा रही है। जिसके माध्यम से वे अपने सुझाव एक माह के भीतर दे सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
