उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने नाना पाटेकर को पहनाई पहाड़ी टोपी, पाटेकर ने कही ये बात…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक मराठी फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। फिल्म की शुटिंग अभिनेता नाना पाटेकर कर रहे है। उन्हें देवभूमि भा रही है। नाना पाटेकर ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई। तो वहीं सीएम से नाना पाटेकर से अपनी इच्छा जाहिर की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान नाना पाटेकर ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा है एवं फिल्मांकन के लिए वातावरण भी बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोगों के व्यवहार में सौम्यता है। वे उत्तराखण्ड में अपना घर बनाना चाहते हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आयें। सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…
मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
