उत्तराखंड
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक मौसम में दिखेंगा बदलाव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश होगी तो हिमपात के भी आसार हैं। 19 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में ही चारों धाम आते हैं।
वहीं 23 और 24 मई से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
