उत्तराखंड
सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड में इस अधिकारी को किया गिरफ्तार, जानें मामला…
उत्तराखंड में CBI की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि लालकुआं रेलवे स्टेशन से एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। टीम ने रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा 7000 की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर पर सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की ।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आरोपी को अपने साथ में दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले आई है। वहीं रिपोर्टस की माने तो पूरे मामले की करवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
