उत्तराखंड
उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, उड़े परखच्चे, एक की मौत , कई घायल…
उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बड़े हादसे की खबर खटीमा से आ रही है। यहां आज नानकमत्ता थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे से जहां वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। वहीं एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खटीमा से किच्छा जाने वाली प्राइवेट बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया है। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
