उत्तराखंड
यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल, इतने लोग थे सवार, ऐसे बची जान…
Accident: उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून मसूरी मार्ग पर यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए । बस में 35 यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई । लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस मसूरी से देहरादून की और जा रही थी। इस दौरान देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद ड्राइवर के सूझबूझ दिखाते हुए सामने की पहाड़ी में टकरा दिया और 35 लोगों की जान को बचा लिया। वहीं, टक्कर लगने के बाद कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई है। अगर पहाड़ी से बस न टकराई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं इस हादसे के बाद खस्ताहाल बसों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। बसों में सुहाने-आरामदायक सफर का दावा करने वाला परिवहन निगम भले ही यात्रियों से किराया वसूल रहा हो, लेकिन सफर में न तो आराम है न ही सुकून। बल्कि कई बसों की जर्जर हालत हादसो को न्यौता दे रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
