Connect with us

भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों नाम को दिया अंतिम रूप

उत्तराखंड

भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों नाम को दिया अंतिम रूप

देहरादून: भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम हो रहा प्रभावी

बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत मयकोटी में 24 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

Advertisement
To Top