उत्तराखंड
बड़ा अपडेट: विधानसभा भर्ती घोटाले में निलंबित सचिव गैरसैंण अटैच…
उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला सुर्खियों में है। मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण में निलंबित सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को गैरसैंण से सम्बद्ध कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा भर्ती घोटाले में निलंबित चल रहे सचिव शैलेंद्र सिंघल को गैरसैंण अटैच कर दिया गया है। वह गैरसैंण के लिए रवाना किए गए है। बता दें कि विधानसभा भर्ती प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुकेश सिंघल पर जांच करने के आदेश जारी किए थे।
बताया जा रहा है कि उन्हें उप सचिव शोध से सचिव विधानसभा बने सिंघल को पांच साल में तीन पदोन्नति दी गईं थीं। इतना ही नहीं उनका कैडर बदलकर उन्हें संयुक्त सचिव विधानसभा के पद पर पदोन्नति दी गई थी
गौरतलब है कि मामले के सुर्खियों में आने के बाद विदेश से लौटते ही स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। जिसके तत्काल बाद ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को छुट्टी पर भेजते हुए उनके दफ्तर को अपनी मौजूदगी में सील करा दिया था। बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।
बता दें कि मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बड़ा एक्शन लेते हुए साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। ऋतु खंडूड़ी के इस फैसले से जहां एक तरफ जन भावनाओं का समर्थन है तो दूसरी तरफ एक पक्ष ऐसा भी है, जो कि बेहद नाराज है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
