Connect with us

बड़ा अपडेट: विधानसभा भर्ती घोटाले में निलंबित सचिव गैरसैंण अटैच…

उत्तराखंड

बड़ा अपडेट: विधानसभा भर्ती घोटाले में निलंबित सचिव गैरसैंण अटैच…

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला सुर्खियों में है। मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण में निलंबित सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को गैरसैंण से सम्बद्ध कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा भर्ती घोटाले में निलंबित चल रहे सचिव शैलेंद्र सिंघल को गैरसैंण अटैच कर दिया गया है। वह गैरसैंण के लिए रवाना किए गए है। बता दें कि विधानसभा भर्ती प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुकेश सिंघल पर जांच करने के आदेश जारी किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  El eneagrama: guía fácil y divertida | (PDF, EPUB)

बताया जा रहा है कि उन्हें उप सचिव शोध से सचिव विधानसभा बने सिंघल को पांच साल में तीन पदोन्नति दी गईं थीं। इतना ही नहीं उनका कैडर बदलकर उन्हें संयुक्त सचिव विधानसभा के पद पर पदोन्नति दी गई थी

यह भी पढ़ें 👉  जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

गौरतलब है कि मामले के सुर्खियों में आने के बाद विदेश से लौटते ही स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। जिसके तत्काल बाद ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को छुट्टी पर भेजते हुए उनके दफ्तर को अपनी मौजूदगी में सील करा दिया था। बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

बता दें कि  मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बड़ा एक्शन लेते हुए साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। ऋतु खंडूड़ी के इस फैसले से जहां एक तरफ जन भावनाओं का समर्थन है तो दूसरी तरफ एक पक्ष ऐसा भी है, जो कि बेहद नाराज है।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top