उत्तराखंड
फॉरेस्ट रेंजर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, आयोग ने स्थागित की परीक्षा…
UKPSC Update: युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि अब यह परीक्षा निर्धारित तिथि से 20 दिन बाद होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा की तिथि पांच से नौ दिसंबर तय की थी। अब आयोग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा इन तिथियों पर नहीं होगी। इसके बजाय अब यह परीक्षा 26 से 30 दिसंबर के बीच प्रस्तावित की गई है।
रिपोर्टस की माने तो परीक्षा के लिए केवल एक केंद्र राज्य लोक सेवा आयोग कार्यालय में ही बनाया गया है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। किसी को भी डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
