Connect with us

10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम से जुड़ा बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड…

उत्तराखंड

10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम से जुड़ा बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड…

CBSE Update: 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट आ रही है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ही सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार यानि 30 जनवरी को बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। यहां सीबीएसई 10वीं या 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। इसमें चाही गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें। जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। फिर आप एग्जाम के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। बता दें कि बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसमें दर्ज जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top