उत्तराखंड
UKSSSC से जुड़ी बड़ी खबर, अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा, जानें मामला…
Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि UKSSSC के पूर्व आईएएस अधिकारी एस राजू ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह UKSSSC पेपर लीक मामला बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष ने UKSSSC पेपर लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। 1984 बैच के आईएस अधिकारी एस. राजू ने अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर होने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त के लिए भी आवेदन किया था। एस राजू अपनी खास छवि और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। लम्बे प्रशासनिक अभुनव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी थी।
गौरतलब है कि UKSSSC पेपर लीक मामले की एसटीएफ जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। UKSSSC पेपर लीक मामले के बाद से ही आयोग पर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद आज UKSSSC के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दे दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
