उत्तराखंड
बड़ी खबरः अब गैरसैण में नहीं देहरादून में होगा विधानसभा सत्र, 14 जून से होगा आहुत…

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शासन की तरफ से अब सत्र को लेकर चल रहे संशय को खत्म कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गैरसैंण नहीं अब देहरादून में विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र अब 14 जून से लेकर 20 जून देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा की तरफ से सत्र का कार्यक्रम भेजा गया है, कार्यक्रम के हिसाब से उत्तराखंड विधानसभा सत्र 14 जून से लेकर 20 जून देहरादून विधानसभा में ही आहूत किया जाएगा। इससे पहले खबरे थी की 7 जून से सत्र गैरसैंण में होगा। लेकिन राज्यसभा चुनाव के कारण इस पर संशय बना हुआ था। अब ये संशय दूर हो गया है।
बताया जा रहा है की 10 जून को राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। यह चुनाव गैरसैंण के स्थान पर देहरादून में ही होना है। पूर्व में इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। और चारधाम यात्रा के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। अब इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड विधानसभा सत्र का समय और जगह दोनों बदल गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
