उत्तराखंड
उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर, शासन ने राजीव भरतरी के अधिकार किए सीज…
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के आदेशों से उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। शासन ने आईएफएस अधिकारी भरतरी के अधिकार सीज कर दिए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। वहीं बताया जा रहा है कि भरतरी ने आज सीएम धामी ने भी मुलाकात कर अपनी बात रखी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने बिंदुवार आदेश जारी करते हुए कई विषयों पर उनके अधिकारों पर रोक लगाते हुए सभी नीतिगत निर्णय शासन से अनुमति लेने के बाद ही निर्णय लेने का निर्देश दिया है।बताया जा रहा है कि वन विभाग की कमान संभालने के बाद बीते रोज भरतरी ने विभाग में तबादले किए थे तो वहीं अब शासन द्वारा आज दो नए आदेश जारी किए हैं। जिसमें बिना शासन की अनुमति के तबादले न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बीते रोज हुए तबादलों पर भी रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि अब राजीव भरतरी के समक्ष कॉर्बेट पार्क संबंधी कोई भी फाइल प्रस्तुत नहीं होगी साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग(सभी प्रकार के तबादलों) पर भी उन्हें शासन से पूर्व में अनुमति लेनी होगी करीब दो पेज के शासन के आदेशों में राजीव भरतरी को निर्देश जारी किए गए है। आपको बताते चले की राजीव भरतरी भी कॉर्बेट पार्क मामले में चार्ज शीटेड है साथ ही इस माह उनका रिटायरमेंट भी हो रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
