Connect with us

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर…

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस में अब बॉन्ड की अवस्था खत्म होने वाली है। इसके साथ ही मेडिकल पीजी में 3 साल का बॉन्ड बनाया जाएगा। अगर कोई छात्र इसे छोड़ता है तो उस पर दो करोड़ रुपए जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब मेडिकल कॉलेज में अब  2 साल और 1 साल जिला अस्पतालों में पीजी डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस डॉक्टर अब प्रदेश में सरप्लस होने वाले हैं। अभी तक अल्मोडा और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड ऑप्शनल है। बॉन्ड पर 50 हजार फीस देकर पांच साल का बॉन्ड बनता है। वैसे भी अब फीस केवल डेढ़ लाख हो गई है। कमेटी की सिफारिश पर सरकार इसे पूर्ण रूप से खत्म करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

बताया जा रहा है कि डॉ. जेवी गोगोई, डॉ. संजय गौड, डॉ. रंगीन सिंह रैना, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. सुनील जोशी, अमित दुमका की कमेटी बनाई थी। जिसने राय दी कि बॉन्ड व्यवस्था की जरूरत नहीं है। जिसे जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। वहीं सभी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस एमडी के छात्र पांच परिवारों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे। देशभर में यह सिस्टम उनकी पहल पर लागू होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top