उत्तराखंड
चंबा में बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई गाड़ियां और लोग…
उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं भूस्खलन की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि नई टिहरी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंबा थाने के पास देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। मलबे की चपेट में वाहन आ गए है। वहीं घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई टिहरी रोड़ पर पुलिस थाने के पास टूटा पहाड़ ।हरी जिले के चंबा में सड़क पर दौड़ रही कार के ऊपर पहाड़ टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार तीन लोग मलबे में दब गए हैं। ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। हादसे के वक्त आसपास जो लोग मौजूद थे, सभी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में सुबह से ही भूस्खलन का दौर जारी है। नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के पास भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से मार्ग बाधित हो गया था।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन की टीम वाहनों को गरुड़चट्टी से आगे नहीं जान दे रही थी, लेकिन मलबा साफ होने के बाद नीलकंठ मार्ग को खोल दिया गया। वहीं, लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की बीन नदी भी उफान पर है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…
