उत्तराखंड
Big Breaking: यहां जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 12 दिन से था लापता…

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगल में पुुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक 12 दिन से लापता था। शनिवार को बिधि बिहार के ऊपर जंगल मे फंदे पर लटकी लाश मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जंगल से बदबू आने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उनकी शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पहचान मनीष पुत्र शेर सिंह बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में नौकरी करता था और नशे का आदी था । इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।
पूछताछ में पता चला है कि 12 दिन पहले वह अपने पिता से पैसे मांग रहा था। लेकिन पिता ने नहीं दिए थे। जिसके बाद वह घर से शादी मे जाने की बात कहकर निकला था जब काफी दिनों तक उसका पता नही चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। आज युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। शव 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
