उत्तराखंड
Big Breaking: वन रेंज लच्छीवाला में बरामद हुई झाड़ियों से खैर की लकड़ी…
लच्छीवाला व बड़कोट वन रेंज में खैर के पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। लच्छीवाला वन रेंज में जिस स्थान से खैर के पेड काटे गए थे। वहां काफी लकड़ी तस्कर नही ले जा पाए। क्योंकि तस्करों के लकड़ी ले जाने से पहले ही इसका भंडा फोड़ कर दिया था।
लच्छीवाला व बड़कोट वन रेंज और पुलिस की टीम इस मामले में अब तक दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। जबकि कई लोग अभी भी टीमों के रडार पर हैं। उधर लच्छीवाला वन रेंज में जंगल मे कटे पड़े खैर के पेड़ों को वन विभाग द्वारा कब्जे में लिया जा रहा है।
मौके से सभी लकड़ियों को उठाकर रेंज आफिस लाया जा रहा है। जिस समय लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी खैर की लकड़ियों को अपने कब्जे में ले रहे थे। तो उसी जंगल में छानबीन के दौरान खाई में और झाड़ियों में छिपाकर खैर की लकड़ी भी बरामद की गई है।
जिसे तस्करों द्वारा छिपाया गया था। लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने कहा कि जंगल, खाई व झाड़ियों में छिपाकर रखी गई खैर की लकड़ियों को बरामद किया गया है। उनका दावा है कि लच्छीवाला वन रेंज से खैर तस्कर सिर्फ 10 फीसदी लकड़ी ही ले जा पाए हैं। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर से खैर की लकड़ियों की ढुलाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
