उत्तराखंड
टिहरी में बड़ा हादसा, बस व कार की भिड़ंत में एक गंभीर घायल…
टिहरी। टिहरी गढ़वाल के जाख में बस व कार की भिड़ंत हो गई। आज एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि चंबा रोड पर जाख में एक कार व बस की टक्कर हो गयी है, जिसमें कार सवार वाहन में ही घायल अवस्था में फंसा हुआ है।
उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC आशिक अली के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त कार (UK 14- 9444) में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर तत्काल अग्रिम उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया।
घायल का विवरण:-
मुकंद सिंह बिष्ट, उम्र 59 वर्ष, निवासी- ग्राम जाख, टिहरी गढ़वाल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
