उत्तराखंड
नैनीताल में घर से निकलने से पहले पढ़े ये जरूरी खबर, तीन दिन यातायात रहेगा प्रतिबंधित…
उत्तराखंडवासियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप नैनीताल में सफर करने की सोच रहे है तो आप ये खबर जरूर पढ़ लें। नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग निकट (वन विभाग चौकी रानीबाग) तथा हल्द्वानी -भीमताल मोटर मार्ग निकट (रानीबाग पुल) को 25 सितम्बर से 29 सितम्बर 2022 को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से 4 बजे के मध्य पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर संख्या 17 के निकट अत्यधिक भूस्खलन होने के कारण टावर संख्या 17 एवं व 16 को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। इस दौरान पुराने टावरों से कन्डक्टर को निकालने तथा नये टावरोें के बीच कन्डक्टर को खींचने का कार्य किया जाना है। इसके लिए कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
बताया जा रहा है किअधिशासी अभियंता पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को आदेश दिये हैं कि यातायात प्रतिबन्ध के समय पुलिस की तैनाती के साथ ही मार्ग पर दिशा सूचक नोटिस बोर्ड व कार्मिक निर्धारित परिधान में यात्रियों का मार्ग निर्देशन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
