उत्तराखंड
BCCI का बड़ा फैसला, महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगी पुरुषों के बराबर मैच फीस…
भारतीय क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है। अब बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुषों के बराबर मैच फीस मिलेगी। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने यह ऐतिहासिक फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने अनुबंधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर मैच फीस देने का फैसला तो कर लिया है। लेकिन, अभी भी दोनों वर्गों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फर्क है। 2021-22 के लिए बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को तीन कैटैगरी में कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। कैटेगरी-ए के खिलाड़ियों को 50 लाख, कैटेगरी बी में शामिल खिलाड़ियों को 30 लाख और कैटेगरी-सी में शामिल खिलाड़ियों को 2021-22 सीजन के लिए बीसीसीआई से 10 लाख रुपये बतौर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे।
बताया जा रहा है कि बोर्ड के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जय शाह ने ट्वीट किया, ‘ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है भेदभाव मिटाने की दिशा में बीसीसीआई ने पहला कदम उठाया है। हम बोर्ड से अनुबंधित महिला क्रिकेटर के लिए समान वेतन की पॉलिसी लागू कर रहे हैं। अब महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों को एक जैसी मैच फीस मिलेगी. इसके जरिए हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
