उत्तराखंड
बागेश्वर: अवैध खनन को लेकर डीएम हुए सख्त…
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वन,पुलिस व राजस्व अधिकारियों की बैठक लेते हुए अवैध खनन को लेकर मा.उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
मंगलवार देर शाम जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को खनन क्षेत्रो में कड़ी निगरानी रखने के साथ ही अवैध अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन को लेकर निरोधक दल नियमित खनन क्षेत्र में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर सक्रिय रहेंगे। तथा अवैध खनन या अतिक्रमण को लेकर जो भी शिकायतें प्राप्त होती है तो उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के,प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिलाधिकारी मोनिका,अनुराग आर्या, जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी,जिला खनन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
