Connect with us

उत्तराखंड के लिए आई तुर्की से बुरी खबर, विनाशकारी भूकंप में कोटद्वार के युवक की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए आई तुर्की से बुरी खबर, विनाशकारी भूकंप में कोटद्वार के युवक की मौत…

तुर्किये (तुर्की) में 6 फरवरी को आए भयानक भूकंप ने जहां हजारों लोगों को लील लिया है। वहीं उत्तराखंड में भी एक परिवार इस भूकंप में अपने बेटे को खो चुका है। बताया जा रहा है कि कंपनी के काम से तुर्की गए कोटद्वार के एक युवक की मौत की खबर आई है। 6 फरवरी की सुबह से उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आज लापता युवक का शव मलबे मे दबा मिला है। कोटद्वार में युवक की पत्नी, मासूम बेटा बुजुर्ग माता-पिता जहां युवक के आने के इंतजार में बैठे थे। वहीं अब मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम दकसुण, हाल निवासी नेगी चौक कोटद्वार निवासी विजय कुमार गौड़ (36) पुत्र स्व. रमेश चंद्र गौड़ बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। 22 जनवरी को वह कंपनी के काम से तुर्किये गया था। जहां वह तुर्किये के ‘होटल अवसर’ में रुका हुआ था। छह फरवरी की सुबह 4:00 बजे आए भूकंप में उक्त होटल ध्वस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…

मामले में युवक के भाई ने कोटद्वार तहसील पहुंच अपने भाई के तुर्किये के मलबे में तब्दील हुए होटल से लापता होने की लिखित सूचना दी थी। परिजन लगातार जवान की खोज के लिए गुहार लगा रहे थे। अब भारतीय दूतावास ने विजय के परिजनों को बताया की तीन दिन में विजय का शव घर पहुंच जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद विजय की पत्नी और चार साल का बेटा बेसुध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि युवक से पांच फरवरी को बात हुई थी। उसने 20 फरवरी को वापस आना था। लेकिन 6 जनवरी की सुबह परिजनों ने टीवी पर तुर्किये में भूकंप आने की खबर देखी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने फोन लगाया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में टीवी पर प्रसारित खबरों से पता चला कि जिस होटल में विजय रुका हुआ था, वह भी भूकंप से धराशायी हो गया था। तब से परिजन विजय को ढूंढने  के लिए शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top