उत्तराखंड
उत्तरकाशी में आया एवलांच, 7 के शव बरामद, 20 से ज्यादा लापता…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हो गया है। बताया जा रहा है कि जिसकी चपेट में 40 पर्वतारोहियों का दल आ गया है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नीम के 40 प्रशिक्षुओं का दल द्रोपदी का डंडा-2 पर गए थे। इस दौरान दल मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 की सुबह एवलांच की चपेट में आ गया है। एवलांच के बाद जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 6 से 7 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है 8 लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है और तकरीबन 25 लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बचाव और राहत कार्यों के लिए IAF ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। फंसे लोगों को निकालने के लिए निम रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घटनास्थल पर निम के पास दो सेटालाईट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
