Connect with us

उत्तरकाशी में आया एवलांच, 7 के शव बरामद, 20 से ज्यादा लापता…

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में आया एवलांच, 7 के शव बरामद, 20 से ज्यादा लापता…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हो गया है। बताया जा रहा है कि जिसकी चपेट में 40 पर्वतारोहियों का दल आ गया है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है। अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नीम के 40 प्रशिक्षुओं का दल द्रोपदी का डंडा-2 पर गए थे। इस दौरान दल मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 की सुबह एवलांच की चपेट में आ गया है। एवलांच के बाद जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 6 से 7 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है 8 लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है और तकरीबन 25 लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*

बताया जा रहा है कि बचाव और राहत कार्यों के लिए IAF ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। फंसे लोगों को निकालने के लिए निम रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घटनास्थल पर निम के पास दो सेटालाईट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top