Connect with us

निराश्रित गौवंश के रहने के लिए होगी गौशालाओं की व्यवस्था, सीएस ने दिए निर्देश…

उत्तराखंड

निराश्रित गौवंश के रहने के लिए होगी गौशालाओं की व्यवस्था, सीएस ने दिए निर्देश…

उत्तराखंड में अब लावारिस घूम रही गायों के लिए शासन ने बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में राज्य स्तर पर निराश्रित गौवंश के रहने के लिए गौशालाओं की उचित व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए है। आइए जानते है कि गायों को क्या मिलेगी सुविधा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्य सचिव ने शहरों में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं के निर्माण किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं का संचालन एनजीओ के माध्यम से कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि अब  प्रदेश में गौशालाओं के लिए भूमि लीज पर दिए जाने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

वहीं बताया जा रहा है कि अब सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में जानवरों को उठाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। जिससे जानवरों को लिफ्ट करने में घायल होने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं  पुरानी गौशालाओं के विस्तारीकरण व नई गौशालाओं के निर्माण हेतु जिलाधिकारी निर्णय ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

 

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top