उत्तराखंड
अंकिता मर्डर केस: परिजनों ने उठाए सवाल, पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट आने तक अंतिम संस्कार से किया इंकार…
उत्तराखंड के अंकिता मर्डर केस में जहां पोस्टमार्टम के बाद कई खुलासे हुए हैं। तो वहीं अब परिजनों ने पूरी रिपोर्ट न आ जाने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। ऐसे में फिलहाल शासन-प्रशासन परिजनों को मनाने में जुटा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पौड़ी के श्रीनगर में अंकिता के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। श्रीनगर गढ़वाल के आईटीआई घाट में दूर दराज से लोगों के पहुंचना का सिलसिला तेज हो गया है। हत्याकांड के विरोध में श्रीनगर व्यापार सभा ने बाजार बंद रखा है। शहर में माहौल गमगीन है। घाट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं, दूसरी तरफ अंकिता के परिजनों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पीएम रिपोर्ट में अंकिता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं । ऐसे निशान , जिनके बारे में जानकार आपका खून भी खौल उठेगा । जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है । अंकिता के शरीर पर मृत्यु से पूर्व चोट के निशान बताए गए हैं। वहीं परिजनों का कहना सरकार द्वारा साक्ष्य मिटाने के लिए रिजॉर्ट में तोड़ा गया। वहीं परिजनों ने अंकिता के पोस्टमार्टम पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने अंकिता का फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग की है। वहीं शासन-प्रशासन अंकिता भंडारी के परिजनों को मनाने में जुटा है, क्यों कि परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
