देहरादून
अनिल कुमार को पिटकुल तो अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल की बड़ी जिम्मेदारी
देहरादूनः उत्तराखंड में हमेशा चर्चा में रहने वाले ऊर्जा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को पिटकुल का अतिरिक कार्यभार सौपा गया है। अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल के निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आदेश में लिखा है कि शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत, नवीन नियुक्ति होने अथवा अग्रि आदेशों तक दिये जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। अनिल कुमार, प्रबन्ध निर्देशक, यूपीसीएल को प्रबन्ध निर्देशक, पिटकुल के अतिरिक्त कार हेतु कोई वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे। वहीं अजय कुमार अग्रवाल को निदेशक (परियोजना) यूपीसीएल के पद पर वेतनमान रू0 182200-224100 (मैट्रिक्स लेवल-16) (3% वार्षिक वेतन वृद्धि) में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है। अजय कुमार को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की धारा-34 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग कर ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
