उत्तराखंड
गजब: यंहा माँ के हाथ से चोरी हो गया आठ माह का बच्चा…
हरिद्वार। वाराणसी से हरिद्वार आया एक परिवार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो रहा था। सुबह जब उनकी आंख खुली तो माता-पिता के साथ सो रहा आठ माह का बच्चा गायब मिला। इसके बाद उन्होंने जीआरपी पुलिस को सूचना दी तो रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
जीआरपी ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि संदिग्ध महिला बच्चे को उठाकर ऋषिकेश की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार हुई। शुक्रवार सुबह सुरेश पुत्र राजकुमार निवासी गौरी शंकर गांव थाना लेवडिया वाराणसी अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ 8 अगस्त को वाराणसी से हरिद्वार आए थे। सभी प्लेटफार्म नंबर एक पर सो गए।
इस बीच पास में सो रहे उनके 8 माह के बेटे को कोई उठा कर ले गया। 9 अगस्त को सुबह जब उनकी आंख खुली तो बच्चा गायब देखकर माता- पिता के होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर भी बच्चे का कुछ नहीं पता चला तो जीआरपी थाने में पहुंचकर उन्होंने सूचना दी। जीआरपी की कई टीमें ऋषिकेश में संदिग्ध महिला और बच्चे की खोजबीन कर रहे हैं। मामले में जीआरपी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण
