उत्तराखंड
भीषण हादसा: नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग थे सवार…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। नैनीताल से हादसे की खबर आ रही है। यहां रामगढ़ के पास पाड़ली में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को वाहन काटकर निकाला। बताया जा रहा है कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि रामगढ़ के पास पाड़ली में एक पिकअप वाहन (UK01-1307) का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम के साथ गाड़ी में फंसे हुए व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ गाड़ी के विभिन्न हिस्सों को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला। जिसके बाद घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना अस्पताल पहुँचाया गया।
घायलों की पहचान संजीव कुमार पुत्र केसाब राम, उम्र- 39 वर्ष, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश और राम पुनीत यादव पुत्र स्व0 सुकन यादव, उम्र- 20 वर्ष, निवासी- दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
