उत्तराखंड
यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लटकी, 28 लोग थे सवार…
उत्तरखंड में जहां चारधाम यात्रा चल रही है। वहीं खराब मौसम और हादसे की खबरे भी आ रही है। बड़े हादसे की खबर यमुनोत्री हाईवे से आ रही है। यहां पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। लेकिन मां यमुना के चमत्कार से किसी भी यात्री को खरोंच भी नहीं आई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बड़कोट में यमुनोत्री नेशनल हाईवे-94 पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 28 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी बस अचानक सड़क से खाई की तरफ फिसल गई और खाई के ऊपर लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई।
वहीं हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यात्रियों की किस्मत अच्छी थी कि बस खाई में नहीं गिरी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सब इसे मां यमुना का चमत्कार कह रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिन्हें पुलिस ने दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
