उत्तराखंड
65 हजार कार्ड धारकों को नहीं मिल पाया राशन, गोदाम में चावल खत्म…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते चावल नहीं मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि नैनीताल में 65 हजार कार्ड धारकों को अक्तूबर महीने का राशन नहीं मिल पाया है। स्थिति ये है कि इन्हें दिवाली से पहले राशन मिलना मुश्किल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नवंबर महीने में हल्द्वानी गोदाम में चावल खत्म हो गया था। हल्द्वानी के गोदाम इंचार्ज ने अक्तूबर महीने के लिए आरएफसी से चावल की आपूर्ति मांगी। आरएफसी ने खटीमा गोदाम से चावल की आपूर्ति करने के आदेश दिए। खटीमा गोदाम इंचार्ज ने मूवमेंट के हिसाब से चावल की आपूर्ति नहीं की और पूरा चावल गढ़वाल के लिए भेज दिया। अब ऐसे में चावल की आपूर्ति नहीं होने से हल्द्वानी में चावल की भारी कमी हो गई।
बताया जा रहा है कि राशन डीलरों को एक तारीख से 20 तारीख तक कार्डधारकों को राशन का वितरण करना होता है। हल्द्वानी पीडीएस गोदाम में चावल नहीं होने के कारण ये स्थिति बनी। अब 65 हजार कार्डधारकों को दिवाली से पहले राशन मिलना मुश्किल है। दिवाली के बाद ही मिले धान की कुटाई कर चावल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को देगी। इसके बाद ही चावल का वितरण हो पाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
