Connect with us

ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार, 6 जवान शहीद, 30 से ज्यादा घायल…

उत्तराखंड

ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार, 6 जवान शहीद, 30 से ज्यादा घायल…

Breaking News: दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वाहन के पलट जाने से आईटीबीपी के कई जवानों के घायल होने की आशंका है। हादसा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 जवान शहीद हो गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं। वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस के परखच्चें उड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

रिपोर्टस की माने को बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे.बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई। अधिक जानकारी आनी बाकी है।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top