Connect with us

प्रदेश में कई जगह मलबा आने से राष्ट्रीय मार्ग सहित 46 मार्ग अवरुद्ध…

उत्तराखंड

प्रदेश में कई जगह मलबा आने से राष्ट्रीय मार्ग सहित 46 मार्ग अवरुद्ध…

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन की खबरें आनें लगी है। जहां बीते दो दिन से बारिश का दौर जारी है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं पहाड़ से मलबा गिर रहा है। ऐसे में पहाड़ का सफर करने से पहले ये खबर पढ़ लें। प्रदेश में कई जगह मलबा आने से राष्ट्रीय मार्ग सहित 46 मार्ग अवरुद्ध हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बद्रीनाथ धाम से चार किलोमीटर पहले कंचनगंगा में भारी मलबा और पत्थर बहकर आने के कारण पूरी तरह से बंद हो गया था। जिसे बामुश्किल खोला गया। वहीं बारिश की वजह से रविवार सुबह गंगोत्री हाईवे दो घंटे बाधित रहा जबकि यमुनोत्री हाईवे पिछले 16 घंटों से भारी वाहनों के लिए बंद है । इसके साथ ही पूरे राज्य में 46 सड़कें बारिश की वजह से बंद चल रही है । इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

वहीं बताया जा रहा है कि ऋषिकेश/गंगोत्री राजमार्ग पर प्लास्डा के समीप पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मार्ग को खुलवाना शुरू कर दिया है। रविवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते टिहरी गढ़वाल जिले के कई इलाकों में भूस्खलन की वजह से मार्ग अवरूद्ध होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top