उत्तराखंड
UKSSSC पेपर लीक में 33वीं गिरफ्तारी, PRD जवान गिरफ्तार, किया था ये काम…
UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। एसटीएफ ने शनिवार को 33 वीं गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि मामले में एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स ने गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया। जवान पर अपनी पत्नी का चयन कराने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था। अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने राजकीय पॉलीटेक्निक हिंडोलाखाल टिहरी जूनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से लक्सर, हरिद्वार का रहने वाला है। आरोप है कि उसने कई अभ्यर्थियों को धामपुर में हाकम सिंह के सेंटर पर हल किया हुआ पेपर दिया था। इसे याद कर अभ्यर्थियों ने दोनों दिन परीक्षा में भाग लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
