उत्तराखंड
Uksssc पेपर लीक मामले में 24वीं गिरफ्तारी, नकल माफिया हुआ गिरफ्तार…
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड के यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। मामले में आज धामपुर नकल सेंटर का केंद्रबिंदु गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में अब तक 24 गिरफ्तारियां हो गई है। एसटीएफ ने गहन पूछताछ के बाद केंद्रपाल निवासी धामपुर को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश का नकल माफिया का गठजोड़ कराने वाले एसटीएफ की रडार पर है। इसी कड़ी केंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रपाल का उत्तराखंड के सरकारी नौकरियों के सौदागरों का कनेक्शन हाकम सिंह, चंदन मनराल, जगदीश गोस्वामी,ललित से गहरे संबंध थे। रिपोर्टस की माने तो केंद्रपाल अपने विभिन्न संपर्क के माध्यम से डील करता था और इसकी व्यवस्था, मोटी रकम लेकर की जाती थी।
माना जा रहा है कि एसटीएफ को पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे है। जिसके जरीए अब एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के अन्य नकल माफिया की तह तक जल्दी पहुंचने और पूरे गैंग की अंतिम कड़ी का पर्दाफाश शीघ्र होने की उम्मीद जताई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
