उत्तराखंड
सेल्फी लेने के चक्कर में खाई में गिरी महिला
सेल्फी लेने के चक्कर में मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी से एक महिला यात्री करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि यूपी के मुजफ्फरनगर के जनकपुरी से एक परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान परिवार की 28 वर्षीय महिला रेशु पत्नी प्रदीप कुमार पहाड़ी पर सेल्फी लेने लग गई।
इसी बीच संतुलन बिगड़ने पर वह पहाड़ी से करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। महिला के गिरने पर परिवार ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर एकत्र हुए लोग महिला को बचाने के लिए पीछे दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह महिला को करीब 70 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाई गई। 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान हादसा हुआ। बताया कि महिला का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
