उत्तराखंड
Whether: सावधान मौसम बदलेगा करवट, भारी बरसात और आकाशीय बिजली का भय,,

देहरादून। बारिश को लेकर केदारनाथ यात्रा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 20 मई तक मौसम विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली, हवा के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धाम आ रहे यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने को कहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यात्रा सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं/पर्यटकों से बारिश होने की स्थिति में पड़ावों पर शरण लेने की अपील की गई है। साथ ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।16 से 20 मई तक मौसम विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली, हवा के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धाम आ रहे यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने को कहा है। बारिश होते ही उन्हें पड़ावों व सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा है। उन्होंने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। बताया कि बारिश व अन्य कारणों से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के बाधित होने पर यात्रा का संचालन योजनाबद्ध किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
