उत्तराखंड
Breaking: Ex. D.F.O. के पास कंहा से आई इतनी सम्पति,सरकार चला रही केस,पढिये खुलासे,,,
देहरादून। भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने IFS किशनचंद के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। अब इस मामले में केंद्र सरकार की अनुमति मिलनी बाकी है। आईएफएस किशन चंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच विजिलेंस पहले ही कर चुकी है। विजिलेंस ने IFS किशनचंद की चार्जशीट तैयार की है।
अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर मुकदमा चलाया जाएगा। विजिलेंस की चार्जशीट में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि IFS किशनचंद ने आय से 375 गुना ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। विजिलेंस ने 33 करोड़ की संपत्ति का खुलासा भी किया है। इस संपत्ति में IFS किशनचंद की मात्र सात करोड़ की संपत्ति अपनी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ज्यादातर संपत्ति परिजनों के नाम खरीदी है। भोगपुर में बेटे के नाम से अभिषेक स्टोन क्रेशर लगाया है। पिरानकलियर में पत्नी के नाम से ब्रज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भी बनाया है। इतना ही नहीं स्कूल के लिए पत्नी के नाम पर ट्रस्ट भी बनाया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अपने नाम संपत्ति खरीदने के लिए ट्रस्ट से लिया ऋण भी नहीं लौटाया। इस ट्रस्ट में लोगों से बड़ी धनराशि जमा कराई। DFO रहते हुए लैंसडौन वनप्रभाग में लोगों को नौकरी देने की एवज में उनकी जमीनें अपने नाम करा ली। इतना ही नहीं देहरादून बसंत विहार में 2.40 करोड़ का मकान ख़रीदा। इसके साथ और भी कई खुलासे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
