Connect with us

19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

उत्तराखंड

19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरपाया हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुए है , नदियां उफान पर है।  प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन का हाल- बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बादलों के बीच से धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है। इससे उमस बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

वहीं मसूरी में 19 अगस्त से बारिश जैसी स्थिति एक बार फिर बनने का अनुमान जताया गया है। शनिवार को शहर के गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top