उत्तराखंड
मौसम अपडेट: यहां आज फिर होगी बर्फ़बारी, टूरिस्ट इलाकों में मौसम सुहावना
देहरादून: उत्तराखंड में होली के दिन अधिकतर इलाकों में मौसम साफ़ रहा लेकिन देर रात मौसम ने करवट बदल दी। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फ़बारी हुई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होने के साथ राज्य में एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है।
फिलहाल मौसम विभाग राज्य के पहाड़ी इलाकों में खासकर रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में आज भी बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फ़बारी की संभावना जताई है। वहीं 16 मार्च को भी राज्य के अधिकतर पहाड़ी जिलों में 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। ऊँची चोटियों में बर्फ़बारी होने से नैनीताल मसूरी जैसे टूरिस्ट स्थलों का मौसम सुहावना हो गया है।
तापमान की बात करें तो शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम 31.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 03 डिग्री अधिक रहा हालांकि आज तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
