Connect with us

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में अगले दो दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में अगले दो दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगामी दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल , टिहरी व देहरादून जनपदों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं पौड़ी, चंपावत बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के तीन जनपदों टिहरी, नैनीताल और देहरादून में शनिवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीनों जिलों के शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि पौड़ी, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण

वहीं 29 अगस्त को नैनीताल, दून, पौड़ी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। 30 को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top