उत्तराखंड
देहरादून, उत्तरकाशी सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बरते सावधानी
देहरादून: उत्तराखंड में वर्षा का दौर लगातार जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं हल्की तो कहीं तीव्र बौछारें पड़ रही हैं। वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बनी हुई हैं।
देहरादून में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं उत्तरकाशी जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में मंगलवार रात को वर्षा हुई। वर्षा के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में मलबा व पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इसके अलावा जनपद में 8 संपर्क मार्ग बाधित हैं। वर्तमान में वर्षा के आसार बने हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
