उत्तराखंड
वित्तीय अनियमितता के चलते ग्राम प्रधान निलंबित, डीएम ने दिए जांच के आदेश…
Uttarakhand News: पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कल्जीखाल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेड़गांव ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्यवाही ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के चलते की गई है। साथ ही डीएम ने डीडीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम पंचायत बेड़गांव में 2020- 22 के बीच हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा 2020 में कराए गए सीसी मार्ग का विवरण भी विभिन्न स्तरों पर अपूर्ण है। 2020-21 में तीन रैलिंग निर्माण कार्य दर्शाए गए हैं। इनमें मजदूरों के भुगतान में हस्ताक्षर नहीं है। बिल फर्जी दर्शाए गए हैं। मामले में कार्रवाई डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने ग्राम पंचायत बेड़गांव के प्रधान प्रमोद रावत की वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण अशोक कुमार की शिकायत पर जुलाई 2022 में सहायक खंड विकास अधिकारी, एडीओ को-ऑपरेटिव व आरडब्ल्यूडी के जेई की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया था। जांच टीम ने पाया कि ग्राम पंचायत में छह समितियों का गठन किया गया लेकिन आज तक कोई बैठक नहीं की गई। मनरेगा से 2021-22 में सीसी कार्य करवाया गया जिसमें पांच लोगों द्वारा 1 से 16 मार्च 2021 तक मस्टरौल कार्य करना दर्शाया गया। जिसपर जांच बैठाई गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
