उत्तराखंड
विकास नेगी बने NSUI उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष…
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक, विकास नेगी को ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन- NSUI उत्तराखंड’ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से महासचिव केसी वेनुगोपाल ने नियुक्ति की घोषणा की है ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की कंधों पर कांग्रेस की नैया पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी है। लंबे छात्रसंघ अनुभव को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। विकास नेगी 2012 से एनएसयूआई से जुड़े हैं। 2013 में डीएवी पीजी कॉलेज में इकाई अध्यक्ष रहे । 2015 में जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ा ।
बताया जा रहा है कि 2017 में डीएवी से एनएसयूआई के प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ा , जिसमें 32 वोटों से हर का सामना करना पड़ा था । 2018 में प्रदेश महासचिव एनएसयूआई उत्तराखंड बने , 2020 में एनएसयूआई में सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
