उत्तराखंड
उत्तराखंड दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में, विजिलेंस करेंगी भर्ती की जांच…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच जारी है। मामले में जहां अभी तक 23 लोग गिरफ्तार हुए है तो वहीं कई खुलासे हो रहे है।अब राज्य में 2015 – 16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में आ गई है। भर्ती पर गंभीर आरोप लगे है तो वहीं पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में एसटीएफ द्वारा कल पंतनगर विश्व विद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट estiblisemt ऑफिसर दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूछताछ की गई। दरोगा भर्ती की परीक्षा भी पंतनगर विश्व विद्यालय द्वारा ही कराई गई थी। ऐसे में दरोगा भर्ती पर भी सवाल उठे है। बताया जा रहा है कि 2015 में हुई दरोगा भर्ती में 339 अभ्यर्थी परीक्षा देकर दरोगा बने थे। कहा जा रहा है कि मामले में अन्य भर्तियों में भी धांधली के अहम सुबूत हाथ लगे है और कई शिकायते भी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पुलिस विंग को छोड़ किसी अन्य जांच एजेंसी से 2015 दरोगा भर्ती में गड़बड़ी आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष पारदर्शी जांच की प्रस्ताव भेजा था। उसी प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए गृह विभाग ने विजिलेंस को साल 2015 दारोगा भर्ती जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि विजिलेंस पुलिस विभाग के अधीन नहीं आता। यही कारण है कि मुख्यालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विजिलेंस को जांच सौंपी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
