उत्तराखंड
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
देहरादूनः उत्तराखंड के लिए आज गौरवशाली दिन है। आज गढ़ रत्न जो पहाड़ की नारी की चिंता, बुजुर्गों का दर्द, पलायन और लोक जीवन के तमाम अनछुए पहलुओं को अपने गीतों के माध्यम से बयां करते है उन्हें उच्च सम्मान से नवाजा गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है। नेगी दा को ये अवार्ड मिलने से प्रदेश में खुशी की लहर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। अब 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे।नेगी दा के गानों की खास बात यह है कि उनमें यहां के लोगों के जीवन दुख-दर्द, सुखी जीवन के पहलुओं को दर्शाया है। उन्होंने संगीत के क्षेत्र की शुरुआत गढ़वाली गीतमाला से की थी। वह गढ़वाली फिल्म चक्रचाल, घरजवैं, मेरी गंगा होली त मैंमा आली आदि फिल्मों में आवाज दे चुके है। उन्होंने छुंयाल, दगड्या, घस्यारी, हल्दी हाथ समेत कई एलबम में कार्य किया है।
आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह नेगी का जन्म 12 अगस्त 1949 को पौड़ी में हुआ था। उन्हों ने जीवन शैली, संस्कृति, राजनीति को लेकर अनगिनत गीत गाए हैं। नए गायकों के आने के बावजूद उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की चमक बरकरार है। वहीं नेगी दा को सम्मान मिलने से लोक कलाकारों का कहना है कि नरेंद्र सिंह नेगी साहित्य में हम सभी के लिए आदर्श हैं। उनको यह सम्मान मिलने से हम सब कलाकारों का सम्मान हुआ है। उत्तराखंडी साहित्य को इस सम्मान से नई ऊंचाईयां मिलेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
